राजगढ़-मध्य प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के जीरापुर में स्थानीय बस स्टैंड पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। नागरिकों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश मैं हमारा 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है। हमने जो वचन पत्र में वादे किए थे उनको साफ नियत और पूरी शिद्दत के साथ पूरा कर रहे हैं।
मंत्री श्री सिंह ने खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों को गिनाया और इन कार्यों को उल्लेखित करने वाली एक पत्रिका का भी विमोचन किया इस दौरान पूर्व सांसद श्री नारायण सिंह आमलाबे, श्री जसवंत सिंह गुर्जर, श्री रामप्रसाद दांगी, श्री श्याम बाबू तेजरा, श्री प्रकाश पुरोहित जनपद अध्यक्ष जीरापुर प्रकाश पुरोहित, जनपद अध्यक्ष खिलचीपुर जगदीश दांगी श्री सुरेंद्र मेवाड़ा, श्री फूल सिंह गुर्जर, श्री गोपाल गुप्ता, श्री देवी सिंह दांगी, श्री लोकेश मूंदड़ा तथा अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, पत्रकारगण और आम नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन श्री अजय मूंदड़ा ने किया ।
उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना मैं 20 लाख किसानों को लाभान्वित किया जाना है जिसमें 11 हजार किसान राजगढ़ जिले के लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 50,000 तक के डीयु तथा दो लाख तक की ओवर ड्यु ऋण माफ किए जा चुके हैं। अब 17 दिसंबर से 1,00,000 तक के ऋण माफी का कार्यक्रम तैयार हो रहा है। ऊर्जा विभाग की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए दी जाने वाली बिजली की दरें आधी कर दी गई है डेढ़ सौ यूनिट तक विद्युत का उपयोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट पर केवल 100 रूपये ही देने होंगे उन्होंने कहा कि एक करोड़ 17 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 97 लाख उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला बनेगी अभी कुछ गौषाला बन चुकी हैं कुछ निर्माणाधीन है।
ऊर्जा मंत्री ने यह गिनाई प्रमुख उपलब्धियां
ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र जीरापुर, माचलपुर आदि में जो विकास कार्य कराए गए उनका उल्लेख किया। जो प्रमुख कार्य उल्लिखित किए गए उनमें 11/33 के.वी. के पावर स्टेशन स्वीकृत किए गए हैं। अब बिजली के वोल्टेज की कोई समस्या नहीं रहेगी। करोड़ों रुपए की लागत से छापी डैम जीरापुर एवं गाड़ गंगा नदी खिलचीपुर में सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं जिसमें घाट पार्क आदि शामिल है। नगर परिषद जीरापुर, माचलपुर एवं खिलचीपुर में करोड़ों रुपए की लागत से सी.सी. सड़क, पेवर ब्लॉक, बाउंड्री वाल, श्मशान स्थल, नाली निर्माण, आदि काम कराए जा रहे हैं।
