भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्य प्रमुख पद के लिए नवनिर्वाचित विधायक और अनुभवी आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया का नाम सामने आने से प्रदेश की राजनीति ने एक नया मोड़ ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पिछले सप्ताह वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात कर भूरिया के नाम पर जोर दिया, जिन्होंने हाल ही में झाबुआ विधानसभा उपचुनाव जीता है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री भूरिया को दिग्विजय सिंह का करीबी बताया जाता है। कमलनाथ सरकार में वरिष्ठ मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष पद के लिए भूरिया के नाम की खुलेआम वकालत की है।
