अहमदाबाद-श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने नासिक महाराष्ट्र में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में मीडिया मार्फत संदेश देते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार एससी एसटी एक्ट के नाम पर हिन्दू भाइयों को दूसरे भाइयों से लड़ाने का काम कर रही है, यह भारतीय नागरिकों को आपस में लड़ाने वाला काला कानून है, ऐसा काला कानून तो अंग्रेजों के समय भी नहीं लागू था, जिसमें बिना किसी जांच के जेल में डाल दिया जाए।
करणी सेना संगठन द्वारा ऐसे काले कानून की उस धारा का विरोध किया जाता है, जिसमें बिना किसी जाँच के निर्दोष नागरिकों को झूठे मुकदमों आधार पर जेल में डाल सके।
केन्द्रीय भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल कर लागू किए गए, एससी/एसटी एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में सरकार का ध्यान आकर्षण करने के लिए कल 06 सितंबर के लिए विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है, उसे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी द्वारा समर्थन किया जाता है, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना गुजरात प्रदेश संघटन द्वारा अपने संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपील की जाती है कि दलित एक्ट के नाम पर जो आम भारतीय को, आम नागरिकों को लड़ाने का काम किया जा रहा है उसका हम पूरजोर तरीके से विरोध करते हैं, पर कल के भारत बंद को शांतिपूर्ण तरीके से लिया जाए, भारत बंद के दौरान ना तो राष्ट्रीय संपत्ति ना ही किसी निजी संपत्ति को नुकसान पहुंच पाए, यह हम सभी ध्यान रखें, बंद के दौरान आक्रामक तरीके से प्रदर्शन नहीं किया जाए जिससे किसी भी नागरिक को नुकसान पहुंचे या आहत हो।
