आज मंत्री सुरेंद्र पटवा जी का जन्मदिन के विज्ञापन और 12 लाख की उधारी का समाचार ने राजनीतिक उपदेश की बाढ़
राजनीति में जो लोग हैं ख़ासतौर से मंत्री जैसे पदों पर उनसे ‘सुचिता’ की उम्मीद ज़्यादा की जाती है । ये मेरे नहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार हैं।
शायद इसीलिए मध्यप्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री और भारत की राजनीति के चाणक्य द्वारका प्रसाद मिश्र कहा करते थे “जो लोग राजनीति में हैं उन्हें व्यापार नहीं करना चाहिये”। इस शुभ दिन पर क़र्ज़ का समाचार पूरे माहौल में किरकिरी कर रहा है ।
भोपाल ।मितव्ययता एवं सुचिता का पाठ पढ़ाने वाली शिवराज सरकार हकीकत में जुमले बाजी के अलावा कुछ भी नहीं है मंत्रियों के जन्मदिन पर लाखो के विज्ञापनों .समारोह में लाखो की आहुति देने वाली मंत्री हकीकत में जालसाजी व धोखाधड़ी कर किस प्रकार अपनी स्तुति कराते हैं , इसका जीता जागता उदाहरण आज एक मंत्री के जन्मदिन पर बड़े बड़े समाचार पत्रों में प्रकाशित जन्मदिन के विज्ञापनों से सामने आया ।
गौरतलब है कि संस्कृति ओर पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा का जन्मदिन मनाया जा रहा है , जिसकी शुभकामना के बड़े बड़े विज्ञापन आज देखने को मिले वही दूसरी ओर प्रमुख समाचार पत्रों में मंत्री सुरेंद्र पटवा के खिलाफ इंदौर जिला कोर्ट ने उनके विरुद्ध चेक बाउंस के अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर ये समाचार जमकर प्रचारित हो रहा है कि मंत्री जी ने अपने मित्र से 12 लाख रुपए उधार लिए थे जिसके एवज में दिए गए चेक बाउंस हो गए। मज़बूर होकर मंत्री जी के मित्र द्वारा जिला न्यायालय की शरण ली ओर इंदौर जिला कोर्ट ने मंत्री जी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करने के आदेश दिए ।
12 लाख के कर्ज़दार मंत्री जी आज हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मना रहे हैं और उनके चहेते जन्मदिन के नाम पर विज्ञापन के नाम पर लाखो की आहुति दें रहे हैं।
एम पी गजब है
