सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
जावर के गांधी चौक पर बरसते पानी में सम्पन्न हुआ शानदार कवि सम्मेलन देर रात तक आनन्द लेते रहे दर्शक
माँ महिसासुर मर्दानी एव सन्त श्री रामदास बाबा की पावन धरा जावर में कवि और इंद्र देवता मानो एक साथ बरस रहे थे जहाँ इस बरसात से किसानों के चेहरे खिले वही कवियों ने भी मौजूद दर्शको को खूब गुदगुदाया।
सीहोर जिले की नगर परिषद जावर में हिन्दू उत्सव समिति द्वारा स्थानिय गाँधी चौक पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पधारे कवियों ने बरसते वर्षा के पानी में नगर सहित क्षेत्र के लोगो का भरपूर मनोरंजन किया अपनी कविताओं के माध्यम से देर रात तक चल रहे कार्यक्रम के दौरान हुई अचानक बरसात से काफी समस्या हुई लेकिन उसके बावजूद एक से बढ़कर एक शानदार कविताओं का पाठ किया गया।
इस दौरान सूत्रधार अतुल ज्वाला इंदौर,व कवि शम्भू मनहर ,सुनील व्यास मुम्बई महाराष्ट्र ,राहुल शर्मा उज्जैन,हिमांशु बबंडर उज्जैन,सुरेन्द्र सेकली देवास,युवा कवि प्रतीक भावसार जावर एव डॉक्टर प्रेरणा ठाकरे कवित्री नीमच अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में मौजूद थे।
जिन्हें नगर सहित क्षेत्र के लोग अचानक आई तेज बरसात में भी बाजार में मौजूद दुकानों के टिन सेड के नीचे बेठकर व खड़े होकर रात डेढ़ बजे तक सुनते रहे कवियों को एव उनकी सुन्दर प्रस्तुति पर तालिया बजा कर कवियों की हौसला अफजाई करते नजर आए इस दौरान कविसम्मेलन में कविता पाठ करने आए कवि राहुल शर्मा उज्जैन का जन्मदिन पर केक काटकर मनाया गया व उन्हें दी बधाई कार्यक्रम के दौरान जावर कस्बा चौकी इंचार्ज लोकेश सोलंकी व पुलिस जवान राहुल मालवीय ,पत्रकार सतीश सेन एवं हिन्दू उत्सव समिति जावर के सभी आयोजित कार्यक्रम में कैमरा मेन की भूमिका निभा रहे सोबाल सिंह ठाकुर एवं गरजते बरसते पानी मे तिरपाल ढाक कर बेहतर साउंड की व्यवस्था देने वाले पूजा साउंड के प्रोपाइटर मनोहर सिंह ठाकुर के सहित सभी का हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा पुष्प माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मान किया
एवं कवि सम्मेलन के समापन के दौरान हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर सचिव मनोज सोलंकी कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी ने मौजूद कवि व दर्शको का आभार व्यक्त किया इस दौरान हिन्दू उत्सव समिति के पद अधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
