धार -विश्व रचनाकार मंच नई दिल्ली, द्वारा आयोजित हिन्दी भवन भोपाल में एक कार्यक्रम में “हिंदी सागर सम्मान”व “भारत की युवा कवियत्री” का सम्मान धार की रागिनी स्वर्णकार(शर्मा )को प्रदान किया गया ।
यह सम्मान उनके हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में रचनात्मक सहयोग हेतु प्रदान किया गया हैं।
उल्लेखनीय हैं कि रागिनी के अनेक साझा सँग्रह प्रकाशित हो चुके है। साथ ही अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं,में तथा दैनिक एवम साप्ताहिक समाचार पत्रों में 400 रचनाएँ प्रकाशित हो चुकीं हैं । स्वयं का संग्रह प्राण ढाल दो ज़िन्दगी में शीघ्र ही साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित होने जा रहा है ।
पांडु लिपि मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी ,भोपाल द्वारा चयनित की गई है
