वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट
मध्यप्रदेश होशंगाबाद , चाँदौन ग्राम .उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की शासकीय खरीदी निर्धारित उपार्जन केन्द्रों पर चल रही है । खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने गेहूं उपार्जन केंद्र करपा एवं गेहूं उपार्जन केंद्र चांदौन का निरीक्षण किया । जिसमें उपार्जन केन्द्रों पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं तौल कांटों की जांच कर केन्द्र पर बारदानों की व्यवस्था, परिवहन की स्थिति , खरीदी की प्रक्रिया का जायजा लिया ।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा उपार्जन केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा गया कि किसानों को गेहूं उपार्जन में किसी भी प्रकार कोई समस्या न आए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए । साथ ही समितियों को कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्य करना है । उपार्जन केंद्रों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रखें , 2 गज की दूरी रखें, मास्क पहने के लिए किसानों से आह्वान किया गया । इस दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ प्रदेश कोषाध्यक्ष नीतिराज सिंह पटेल , रामकुमार पटेल , प्रमोद कुमार चौधरी उपस्थित रहे।
