इंदौर । कृषि उपज मंडी इंदौर में धार जिले से आये 6 ट्रालियों में भरा हज़ारो रुपए का माल आज रात चोरी हो गया । चोरी की घटना उजागर होने पर जब किसानो ने उसकी सूचना मंडी परिसर में ज़िम्मेदार अधिकारियो को करनी चाही तो अधिकारियो ने नकारात्मक रवैया अपनाते हुए किसानो के साथ अभद्र व्यवहार किया ।
घटना की ख़बर लगते ही कॉंग्रेस किसान उपाध्यक्ष रवि दरबार ने तुरंत अपने साथियों के साथ मोर्चा खोला । तथा मंडी परिसर में किसानों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति जानी एवं मंडी सचिव को तत्काल उचित कदम उठाने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी कि शीघ्र ही यदि कोई कारवाई नही की जाती है तो किसान कॉंग्रेस आंदोलन कर किसानों के लिए संघर्ष करेगी ।
किसान कॉंग्रेस उपाध्यक्ष रवि दरबार के साथ सैकड़ो किसान मौजूद थे । रवि दरबार अजय सिंह धनावत रूपेश जी यादव दिलशाद पटेल DND सहित सैकड़ों दरबार के समर्थक मौजूद थे
