भोपाल – आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर जब सारा देश अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है तब केंद्र की मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा दिखाईं दिया । गांधी जयंती के दिन किसानों द्वारा दिल्ली में सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोला । हजारों की तादाद में आये किसानो पर आज केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले किसानों पर गोलियाँ बरसाई और अब दिल्ली की सीमा पर किसानों का ख़ून बहा रही हैं।
मप्र के किसान विरोधी अभियान में जहां भाजपा की शिवराज सरकार ने किसानो के सीने छलनी किये थे और आज महात्मा गांधी की जयंती अहिंसा दिवस पर गाँधी जी के हत्यारे के भक्तों द्वारा पुनः किसानो पर गोलियां बरसा कर अपना किसान विरोधी चेहरा उजागर कर दिया । 2019 के चुनाव से पूर्व इस घटना ने केंद्र की भाजपा सरकार के ताबूत में कील ठोंकने का काम करने वाली इस घटना के दूरगामी परिणाम अवश्य सामनें आयेंगें । इसलिये वेट इन वाच !
सैयद ख़ालिद कैस की तत्काल टिप्पणी
