मोनू तोमर की नई सोच नई उड़ान की पहली कोशिश
किसान आंदोलन के समर्थन में जिला यूथ कांग्रेस के किया प्रर्दशन
(शताक्षी चौहान)
ग्वालियर 23 जनवरी। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आज केंद्र सरकार के खिलाफ एक धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें बढ़ती हुई महंगाई ,पेट्रोल की बढ़ी कीमतों और किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा गया।
आनंद आंदोलन कर रहे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को किसान गरीब मजदूर विरोधी करार देते हुए कहा कि अगर सरकार ने आम उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती हुई कीमतों, पेट्रोल में की गई बढ़ोतरी और किसान विरोधी बिल को वापस न लिया तो एक वृहद आंदोलन चलाएगी।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेवरन कंसाना, छावनी के मोनू तोमर,ओमी शर्मा, सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
