भोपाल । शहर की सर्व धर्म मानव उन्नति शील कल्याण संस्था के द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीब और असहाय जनों की निरंतर मदद की जा रही है ।
संस्था के अध्यक्ष अभिराज गुप्ता ने हमें जानकारी देते हुए कहा कि लॉक डाउन के दौरान से ही गरीब असहाय विकलांग .विधवा एवम् बुजुर्ग जनों को चिन्हित करके उनके घर जाकर उन तक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा सोशल डिस्टेन्स का पालन करना के बारे में अवगत कराया जा रहा है जिससे वह लोग अपने घरों में ही रह सके और उनको किसी दूसरे स्थान पर आकर परेशान नहीं होना पड़े और यह कार्य हमारी संस्था के सदस्य दूसरे जिलों में भी निरंतर कर रहे हैं ।
उन्होंने बताया लॉक डाउन के दौरान पशुओं पर भी खाने पीने की समस्या खड़ी हो गई थी हमारी संस्था द्वारा अपने स्तर पर उनके लिए भी छोटी मोटी मदद की जा रही है जिससे और संस्थाएं और लोगों को भी प्रेरणा मिले और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद मुहैया हो सके ।
