छतरपुर। खेमराज चौरसिया
छतरपुर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के 12 लाख 88 हजार 607 मतदाता आगामी 6 मई 2019 को होने वाले लोकसभा चुनाव में तीन संसदीय क्षेत्र टीकमगढ, दमोह और खजुराहो के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार को अपना अमूल्य मतदान करेंगे। इनमें 6 लाख 95 हजार 384 पुरूष, 5 लाख 93 हजार 202 महिला और तृतीय लिंग के 21 मतदाता शामिल हैं।
प्रदेश में द्वितीय चरण में होने वाले मतदान दिवस 6 मई को तीनों संसदीय क्षेत्र में एक ही दिन वोट डाले जाएंगे। इन तीनों संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं को वोट डालने के लिए 1566 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र में 3 लाख 43 हजार से अधिक मतदाता
छतरपुर जिले के महाराजपुर, छतरपुर और बिजावर विधानसभा क्षेत्र में 776 मतदान केन्द्रों पर 6 लाख 40 हजार 269 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार विजयी बनाने में महती भूमिका निभाएंगे। इनमें 3 लाख 43 हजार 484 पुरूष, 2 लाख 96 हजार 777 महिला और तृतीय लिंग के 8 मतदाता शामिल हैं।
महाराजपुर में सर्वाधिक मतदाता
टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र (06) में छतरपुर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक 1 लाख 16 हजार 862 पुरूष मतदाता और यहीं से सर्वाधिक 1 लाख 2 हजार 245 महिला मतदाता हैं।
महाराजपुर (48) में स्थापित 264 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 16 हजार 862 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 245 महिला और तृतीय लिंग के 2 मतदाता सहित 2 लाख 19 हजार 109 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
छतरपुर (51) विधानसभा क्षेत्र में स्थापित 246 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 12 हजार 567 पुरूष, 97 हजार 819 महिला और तृतीय लिंग के 5 मतदाता सहित कुल 2 लाख 10 हजार 391 मतदाता अपने मत का उपयोग कर सकेंगे।
दमोह संसदीय क्षेत्र में जिले की एक विधानसभा क्षेत्रसे 2 लाख से अधिक मतदाता
दमोह संसदीय क्षेत्र (07) के लिए छतरपुर जिले की एक विधानसभा क्षेत्र मलहरा (53) में 271 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिले की अन्य 5 विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में सर्वाधिक मतदान केन्द्र इसी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं।
इस विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 13 हजार 266 पुरूष, 96 हजार 872 महिला और तृतीय लिंग के 6 मतदाता सहित 2 लाख 10 हजार 144 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
खजुराहो में 2 विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे 519 मतदान केन्द्र
खजुराहो संसदीय क्षेत्र (08) में जिले की 2 विधानसभा क्रमशः चंदला और राजनगर आते हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 519 मतदान केन्द्र स्थापित होंगे। इनमें 2 लाख 38 हजार 634 पुरूष, 1 लाख 99 हजार 553 महिला और तृतीय लिंग के 7 मतदाता सहित कुल 4 लाख 38 हजार 194 मतदाता खजुराहो संसदीय क्षेत्र में मतदान कर सकेंगे।
इनमें चंदला (49) विधानसभा क्षेत्र में 255 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 18 हजार 79 पुरूष, 97 हजार 645 महिला और 4 तृतीय लिंग के मतदाता सहित कुल 2 लाख 15 हजार 728 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
इसी तरह राजनगर (50) विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने वाले 264 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 20 हजार 555 पुरूष, 1 लाख 1 हजार 908 महिला और तृतीय लिंग के 3 मतदाता सहित कुल 2 लाख 22 हजार 466 मतदाता 6 मई 2019 को अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
694 सर्विस वोटर करेंगे मतदान
टीकमगढ़, दमोह और खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लिए 6 मई 19 को होने वाले मतदान के दिन छतरपुर जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 297 केन्द्रीय बल और 397 आर्मी और उनके परिवार सहित 694 सर्विस वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
इनमें टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र की 3 विधानसभा क्षेत्रों में 168 केन्द्रीय बल और 244 आर्मी और इनके परिवार सहित कुल 412 सर्विस वोटर के रूप में मतदान कर सकेंगे।
दमोह संसदीय क्षेत्र की जिले के एक मात्र विधानसभा क्षेत्र मलहरा में 39 केन्द्रीय बल और 40 आर्मी सहित कुल 79 सर्विस वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इसी तरह खजुराहो संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चंदला और राजनगर विधानसभा क्षेत्र से 90 केन्द्रीय बल और 113 आर्मी सहित 203 सर्विस मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
स.क्र. 127/475/2019/
