एक्सक्लूसिव रिपोर्ट खबरें आजतक
भोपाल -राजधानी भोपाल के कलेक्टर कार्यालय मेँ गाहे बा गाहे अजीबो ग़रीब आदेश निकल जातें हैं जिनसे जनता को लाभ कम , हानि आधिक होती है । चाहे वह कलेक्टर कार्यालय से sdm बैरागढ़ की कोर्ट को शिफ्ट कर उसके स्थान पर कलेक्टर कार्यालय मेँ नगर निगम का जोन ऑफिस खोलने का आदेश हो या लोक सेवा केन्द्र को कलेक्टर ऑफिस से हटाने का आदेश ।
07 सितम्बर को कलेक्टर के आदेश से नकल शाख़ा और रिकार्ड रूम की सेवाओं को लोकसेवा केंद्र से जोड़ने के आदेश पारित कर कल से उस पर अमल भी शुरू कर दिया ।
आज जब वकीलो सहित पक्षकारों ने नकल शाखा मेँ राजस्व सम्बन्धी प्रकरणो की नकल के लियें आवेदन देना चाहा तो पता चला लोकसेवा केन्द्र मेँ रसीद कटेगी । जहां भारी मशक्कत के बाद टोकन लेने , कतार मेँ लगने के बाद नकल का आवेदन जमा हुआ ।
इस सम्बन्ध मेँ जब ख़बरें आजतक की इन्वेस्टिगेशन टीम ने लोकसेवा केंद्र के नवीन भवन मेँ प्रवेश किया तो स्थान आभाव के बीच भीड़ जमा थी , जिसके बीच लोकसेवा केंद्र के प्रबंधक प्रसून सोनी खड़े थे , उनसें इस सम्बन्ध मेँ सवाल करने पर उन्होने वरिष्ठों से बात करने का कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया ।
टीम ने जब लोकसेवा केंद्र मेँ मौजूद पूर्व ठेकेदार के पति श्री रघुवंशी के सम्बन्ध मेँ प्रसून सोनी से सवाल किया तो उनका कहना था रघुवंशी हमारा कम्प्यूटर आपरेटर है , जब पूछा गया कि कब नियुक्ति हुईं तो वह बोले मैं रघुवंशी को मना कर दूंगा वह नही दिखेगा । जबकि रघुबंशी खबरें आजतक के कैमरामैन को देख कर भागता दिखा ।

लोकसेवा केंद्र मेँ साइकल वाहन का फ़र्जी ठेका ।
टीम द्वारा यह भी देखा कि लोकसेवा केन्द्र के नवीन भवन मेँ बिना निविदा बुलाये फ़र्जी तरीके से साइकल, वाहन स्टेण्ड संचालित होगया है , इस सम्बन्ध मेँ भी प्रसून सौनी कोई ज़वाब नही दे पाये ।
कैमरामैन अनीस ख़ान के साथ समूह सम्पादक सैयद ख़ालिद कैस की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
