महिदपुर । देश भर में चल रहे CAA ,NPR व NRC के विरोध में सत्यग्रह की तर्ज पर महिदपुर में भी शुक्रवार को शहर काजी सय्यद मकसूद अली के नेतृत्व में सत्यग्रह की शुरुआत की गई।
प्रोग्राम का आगाज़ कारी सैय्यद जुबेर अली ने क़ुरआन की तिलावत के साथ किया , जिसमे पहले ही दिन महिलाओ व पुरूषों का जमावड़ा देखने को मिला।
उक्त प्रोग्राम में नगर के मोती मस्जिद के इमाम मुफ़्ती नोशाद , मदरसा अहयाउल उलूम के उस्ताद मौलाना हारून व बहुजन क्रांति मोर्चा के चंद्रकांत परमार आदि ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने एनपीआर ,सीएए व एनआरसी से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुवे सभी लोगो को मज़लूमो के साथ खड़े होने व सच ओर हक़ के लिए लड़ने की हिदायत दी एवं जब तक माँगों को नही माना जाता तब तक आने वाले दिनों में भी इस तरह के विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी रखा जाएगा।
उक्त समय पर इमाम मस्जिद औलिया हाफिज तुराब अली व सदर लोग आदि भी मोजूद रहे।
