महिदपुर।विश्व मे फैल रही महामारी के चलते भारत वासियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुवे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू किए गए लॉकडॉउन का पालन करवाने मे देश के तमाम ज़िम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्त्तव्य क़ा पालन कर रहे हैं इसी कड़ी में महिदपुर के अधिकारी भी कोरोना वायरस से क्षेत्र की जनता को बचाने व जागरूक करने ओर जनता को लॉकडॉउन का पालन कराने में दिन रात जुटे हुवे हैं।
कोविड-19 में सतत निगरानी व लॉ-एन ऑर्डर की ड्यूटी करने के लिए नगर के मोहल्ले/किला क्षेत्र में जैसे ही तहसीलदार राजेंद्र गुहा व थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान सहित के साथ राजस्व व प्रशासन की टीम पहुँची तो लोगो मे एक खुशी की लहर दोड़ पड़ी तमाम अधिकारियों व जर्मचारियों को देखते ही किले के सभी लोगो ने अपने अपने घरों के बाहर खड़े होकर व बालकनी व खिड़कियों से सम्मान देते हुवे तालियाँ बजाई व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया ,इसके जवाब में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी जनता का हौंसला बढ़ाते हुवे कहा कि “कोरोना हारेगा देश जीतेगा घरों में रहें ,स्वछ रहें स्वस्थ रहें”।
साथ ही अधिकारियों ने इस स्वागत व सम्मान हेतु धन्यवाद देते हुवे अपील करी की स्वच्छता को देखते हुवे अपने हाथों को समय समय पर धोते रहें ,मास्क लगा कर रखें एवं कोई भी व्यक्ति यदि नगर के बाहर से आए तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें एवं जाँच कराएँ।
@जुबेर खान महिदपुर
