अमेरिका के रहने वाले एक शख्स को घर सजाने का इतना शौक था कि उसने अपने हुनर से किचन काउंटर को ऐसा बना दिया कि लोग देखते रह गए। इसके लिए उस शख्स ने करीब 5 साल तक 2,530 रंग-बिरंगे बियर बोतल के ढक्कन इकट्ठे किए और महज चार महीने में किचन का ऐसा लुक दे दिया, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। ये है पूरा मामला…
– सोशल साइट Imgur पर एक यूजर ने इस कहानी को शेयर किया है।
– यूजर के मुताबिक एक शख्स को क्रिएटिविटी का काफी क्रेज था।
– एक दिन उसने डिसाइड किया कि कुछ ऐसा किया जाए कि लोग देखते रह जाए।
– अपने शौक को अंजाम देने के लिए शख्स ने परिवार वालों और दोस्तों की मदद से 5 साल तक 2,530 रंग-बिरंगे बियर बोतल के ढक्कन जमा किए।
– इसके बाद शख्स ने अपने बच्चों की मदद से किचन को सजाना शुरू कर दिया।
– सबसे पहले उसने सारे ढक्कन को रेनबो की तरह सजाया और उसके बाद 5 बाइ 8 इंच के लकड़ी के टुकड़े से किचन काउंटर टाप बनाया।
– इसके बाद उसने ब्लैक कलर से उसे पेंट कर दिया और उसपर ढक्कन चिपकाना शुरू कर दिया।
– करीब चार घंटों की कड़ी मेहनत के बाद उसकी मेहनत रंग लाई और किचन काउंटर पूरी तरह से अलग स्टाइल में सज कर तैयार हो गया। सजा दिया, जो दिखने में बेहद ही खूबसूरत था।
