पिपरिया– प्रदेश की टॉप शुमार में मंडी पिपरिया में धान की आवक किसानों से सरकार द्वारा व्यापारी को माध्यम रख व्यापारी को बेहतर के लिए कार्य करती है लेकिन किसानों की मूलभूत समस्या समस्या ही बनी रहती है,ओर हमेशा मंडी में किसान जब अपने उत्पादन को बेचता है व्यापारी वर्ग मनमानी करता है |
इस मनमानी के चलते मंडी सचिव और मंडी प्रबंध की कोई भूमिका नजर नही आती जिसको लेकर आज मंडी में सचिव और मंडी अध्यक्ष नदारत रहे |
मंडी में किसानों ने अपने अधिकार के लिए मंडी ने करीब 1 घंटे जाम कर दिया |
मंडी व्यवस्था गड़बड़ा देख तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला |
कोई हल निकलता देख आनन फानन में मंडी सभाग्रह में व्यापारी और किसानो की मीटिंग जिसमे मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल आये |
छोटा किसान और मध्यम किसान बड़े व्यापारी किसानों की आड़ में स्वयं की आर्थिक स्थिति को बिगड़ता चला जा रहा है!
किसान सचिन ठाकुर ने बताया व्यापारियों द्वारा एक ही प्रकार की धान के अलग अलग समान ढ़ेर में रेट के अंतर को लेकर ओर बोली के मूल्य को लेकर परेशानियों के चलते किसानों ने व्यापारियो की अनियमितता मंडी प्रबंध के सामने होती है |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
