अज़ीज़ खान रायसेन
रायसेन-रायसेन महिला बाल विकास तथा महिला सशक्तिकरण के द्वारा आज रायसेन जिले के आमोद होटल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर एक मीडिया कार्यशाला रखी गई थी जिसमें प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता उपस्थित हुए लेकिन यह कार्यशाला समापन होने से पहले ही तूफान में बदल गई महिला बाल विकास अधिकारी राम चरण त्रिपाठी द्वारा पूर्ण रूप से तैयारी करके नहीं पहुंचे साथ ही जो मुख्य अतिथि बनाए गए थे वह भी समय पर ना पहुंचे इस कारण विवाद की स्थिति निर्मित हुई और केंद्र सरकार की इस योजना की धज्जियां उड़ाई गई इससे पूर्व में भी महिला बाल विकास द्वारा वॉल पेंटिंग का मामला प्रकाश में आया था जोकि विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लगने से पूर्व इन्होंने शेर के विभिन्न स्थानों पर वॉल पेंटिंग करवा कर प्रचार करने का उद्देश रखा था लेकिन नियमानुसार चुनाव आयोग ने वह दीवार पुथरा दी जिससे फिजूलखर्ची सामने आई और आज इस अभियान की जानकारी के साथ साथ इसके फोल्डर तक उपलब्ध नहीं हो सके इस प्रकार की कार योजनाओं से शासन का फिजूल खर्च करने के बजाय इस योजना की जानकारी जिलेभर में पहुंचाई जाए लेकिन अधिकारी केंद्र सरकार की इस योजना को पहुंचाने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रहे हैं महिला बाल विकास अधिकारी इससे पूर्व में भी कई कारनामे प्रकाश में आ चुके हैं।
