जोबट से शाहरुख खत्री की रिपोर्ट-
अलीराजपुर । आज जोबट नगर में हनी बघेल मित्र मंडल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर के वरिष्ठ जनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । नगर के वरिष्ठ जनों ने जोबट नगर के युवाओं को इस मौके पर संबोधित किया एवं महात्मा गांधी जी का जो स्वच्छ भारत अभियान का सपना था इस हेतु आज 2 अक्टूबर से प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प दिलवाया गया । कार्यक्रम में हनी बघेल मित्र मंडल के अध्यक्ष मोहसिन पठान नगर परिषद पार्षद गण रईस भाई पठान कालू भाई रियाज भाई, रफीक भाई बादशाह, सरफराज रंगरेज़, आदिल रंगरेज़, शाहरुख रंगरेज़, मुकेश भाई गुडा, कालू भाई मेहड़ा, दिनेश मेहड़ा, राजेश भूरिया, मशूद भाई, समीर भाई, अंसार भाई, जुबेर भाई, इरसाद भाई, मोहसिन भाई, कमलिया बघेल, सुवर सिंह मेहड़ा, ठाकुर सिंह, अलमसिंह मेहड़ा,प्रकाश मैंलोई, दिलीप मेहड़ा, इरफ़ान, गट्टू, कालू खत्री, अमीर,साबिर, बड़ी संख्या में जोबट नगर के युवा उपस्थित रहे।
