भोपाल : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग आज दोपहर शिवाजी नगर स्थित आनंदधाम वृद्धाश्रम पहुँचे। वृद्धाश्रम पहुंचकर श्री सारंग ने वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया।
श्री सारंग आनंदधाम वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ लगभग एक घंटे से अधिक समय तक रहे। उन्होंने सभी से कुशलक्षेम पूछी और फलों का वितरण भी किया।
