नई दिल्ली -गठबंधन को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती पहले ही साफ कर चुकी हैं कि सीटों के न्यायोचित बंटवारे की वह पक्षधर हैं.
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ यूपी में खड़े हो रहे गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है. खुद अखिलेश यादव संगठन को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर पर समीक्षा कर रहे हैं. साथ ही संभावित गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर फार्मूले पर भी काम शुरू हो चुका है. जानकारी के अनुसार ऐसी सीटें जहां सपा 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी, उन पर अपनी दावेदारी करेगी. वहीं सीधे टकराव वाली स्थिति में ‘सिंबल आपका, प्रत्याशी हमारा’ की रणनीति अपनाई जाए
