लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि मदरसों का आधुनिकीकरण आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वावलम्बी बने, जिससे विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। मुख्यमंत्री आज यहां विधान मंडल के तिलक हाॅल में आयोजित नौ राज्यों के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रियों की विकास समन्वय बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर योगी ने कहा कि मदरसों में विज्ञान और अंग्रेजी के अलावा तकनीकी विषय पढ़ाने की भी आवश्यकता है।
