नई दिल्ली: यूपी में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का करिश्मा निकाय चुनावों में भी जारी है. बीजेपी ने नगर निगम पार्षद, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत सदस्य की सीटों पर जीत के आंकड़े में अन्य पार्टियों के मुकाबले आगे है.
यूपी निकाय चुनाव नतीजे: आम आदमी पार्टी ने खोला खाता, तीन नगर पंचायत की सीटें जीती
दोपहर डेढ़ बजे तक की मतगणना के अनुसार, बीजेपी ने नगर निगम पार्षद 172, नगर पालिका परिषद 120, नगर पंचायत अध्यक्ष 7 और नगर पंचायत सदस्य की 226 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है.
कांग्रेस की स्थिति
नगर निगम पार्षद की 27
नगर पालिका परिषद सदस्य 14
नगर पंचायत अध्यक्ष 1
नगर पंचायत सदस्य की 39 सीटों पर चुनाव जीता.
समाजवादी पार्टी की स्थिति
नगर निगम पार्षद की 72
नगर पालिका परिषद सदस्य 64
नगर पंचायत अध्यक्ष 5
नगर पंचायत सदस्य की 143 सीटों पर चुनाव जीता.
बसपा की स्थिति
नगर निगम पार्षद की
नगर पालिका परिषद सदस्य 47
नगर पंचायत अध्यक्ष 1
नगर पंचायत सदस्य की 143 सीटों पर चुनाव जीता.
आप की स्थिति
नगर निगम पार्षद की 1
नगर पालिका परिषद सदस्य 1
नगर पंचायत अध्यक्ष 0
नगर पंचायत सदस्य की 4 सीटों पर चुनाव जीता.
यूपी निकाय चुनाव : योगी-मोदी, माया-अखिलेश और सोनिया-राहुल की साख है दांव पर, गुजरात तक पड़ सकता है असर
बलिया नगर निकाय में अध्यक्ष पद पर चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि तीन सीटों पर सपा और दो सीट पर भाजपा और एक सीट पर बसपा आगे चल रही है. बलिया के सभी 10 सीटों पर रूझान आनी शुरू हो गया. बलिया नगर में निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार सपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय से आगे चल रहे है, जबकि भाजपा तीसरे नम्बर पर है.
वहीं, रसड़ा नगर पालिका में बसपा आगे चल रही है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे स्थान पर है. चितबड़ागांव में सपा प्रत्याशी बसपा से आगे है. बिल्थरारोड में भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए है. सहतवार में निर्दल प्रत्याशी सरिता सिंह आगे चल रही है. सिकन्दरपुर में सपा आगे चल रही है, वही रेवती में निर्दलीय प्रत्याशी जयश्री आगे है. बैरिया में निर्दलीय प्रत्याशी पूनम सिंह भाजपा से आगे चल रही है. मनियर में भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस से आगे है.
