चांदपुर। चांदपुर की राजनीति में भूचाल लाने वाला शख्स मोहम्मद अरशद गरीबों का मसीहा, पीड़ितों को न्याय दिलवाने वाला, हरदिल अजीज, नगर क्षेत्र के दिलो की धड़कन आने वाले वक्त में चांदपुर क्षेत्र के विधायक बन सकते है। पहली बार किसी नेता ने बड़े बड़े दिग्गज नेताओं के छक्के छुड़ाकर रख दिये है। मगर मोहम्मद अरशद के साथ चांदपुर विधानसभा से सर्व समाज के लोगों के दिलो में उनकी मोहब्बत कूट-कूट कर भरती जा रही है। हर गांव में हर बच्चे , बूढ़े, माताओ और बहनों के की जुबान से बस एक ही नाम निकल रहा है मोहम्मद अरशद। चांदपुर विधानसभा की जनता अबकी बार मोहम्मद अरशद को विधायक ही नही एमपी बनाने के लिये उतावली हो रही है। मोहम्मद अरशद के प्यार और उनकी हसी के लोग दीवाने होते जा रहे है। उनकी मोहब्बत और सादगी को देखते हुवे क्षेत्र के लोग उनको दुआएं देते नही थकते। मोहम्मद अरशद के यहां हर वक्त लोगों का तांता लगा रहता है। युवा वर्ग अरशद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। क्षेत्र के दर्जनों लोगों का कहना है कि मोहम्मद अरशद चांदपुर विधानसभा का एमएलए बनने के काबिल है उसमें लोगों को इज्जत और प्यार देने का जज्बा अलग ही झलकता है। लोगों का तो कहना है कि अगर आने वाले वक्त में मोहम्मद अरशद एमपी या विधानसभा चुनाव में उतरते हैं तो उनकी रिकार्ड बोटो से जीत होगी।
क्षेत्र के कई लोगों से जब मालूम किया गया कि आपका विधायक कैसा हो, तो उन्होंने कहा मोहम्मद अरशद जैसा हो। उन्होंने कहा मोहम्मद अरशद निस्वार्थ जनता की सेवा करना चाहता है। इसी लिये हम उसके साथ है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद अरशद लोगों को इज्जत देनी जनता है। उसके दिल मे गरीबों के लिये हमदर्दी और मोहब्बत कूट कूट कर भरी है फिर एसे नेता को हम दिलो जान से सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि आज वक्त बदल चुका है। जनता की इस आवाज से लगता है कि चांदपुर विधानसभा में आज तक सपा की विधानसभा सीट नही जीत पाई है। पर अब लगता है सपा का वनवास चांदपुर सीट से खत्म होता दिखाई दे रहा है।
