शिवपुरी। करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना अंतर्गत बेहगंवा व पुला गांव के बीच सिंध नदी के तेज बहाव में एक दर्जन से ज्यादा लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए हैं। दो दिन से हो रही बारिश के बीच यहां पर सिंध नदी उफान पर हैं और शुक्रवार- शनिवार को को सिंध नदी में पानी बढ़ने के बाद गांव के यह लोग फंस गए। प्रशासन के पास भी कुछ ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना दी है। सीहोर थाना प्रभारी दिनेश बिरथरे ने बताया कि पानी में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में पानी बढ़ने के बाद नदी की धारा जो गांव के पास से निकली है उसमें पानी बढ़ने के बाद यह लोग फंसे हैं। अभी इन लोगों को गांव के मकानों पर ऊपर चढ़ा दिया गया है। फिलहाल इन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।
शिवपुरी के सतनवाडा इलाके में 6 लोग सिंध नदी में फंस गए हैं। वह जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए हैं। इनके नाम मोहरसिंह वेस, टिल्लू बाथम, रचना पत्नी टिल्लू, लवकुश टिल्लू हैं। इधर टपकेश्वर के कल्याणपुर में भी 8 से 10 लोग सिंध के बीच फंसे हुए हैं। वह भी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए हैं।
पिछोर के हिम्मतपुर मे आकाशीय बिजली गिरने से पक्का मकान धराशाई हो गया। मकान गिरने से पांच बकरियों की दबकर मौत हो गई। मकान बलवीर पुत्र सुखलाल गडरिया का है मकान गिरने से मकान मालिक परिवार सहित बाल-बाल बच गया। देर रात से लगातार हो रही बारिश के बाद अर्थी डैम महज चार पेट खाली रह गया है। मड़ीखेड़ा से पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने इसको लेकर 24 गांव को अलर्ट कर दिया है।
