समूह सम्पादक सैयद ख़ालिद कैस @9009217594
भोपाल -मप्र विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजो ने अबकी बार बढ़ी कशमकश का माहोल निर्मित किया है । जहाँ एक और शिवराज विरोधी लहर और कॉंग्रेस के पक्ष मेँ बात चल रही थी धरातल पर कुछ और साबित हुई । शिवराजसिंह मंत्रिमण्डल के कई दिग्गज मन्त्री हारे हैं वहीं कॉंग्रेस से भी बड़ों की साख को चूना लग गया ।
Alirarjpur – अलीराजपुर जिले की दोनों विधानसभाओं पर कांग्रेस पार्टी ने अपना कब्ज़ा जमा लिया है। बता दें कि अलीराजपुर विधानसभा से कांग्रेस के मुकेश पटेल ने कुल 82017 मतों से जीत हासिल की है जबकि जोबट विधानसभा से कांग्रेस की कलावती भूरिया ने कुल 45716 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
BHOPAL -इस बार कॉंग्रेस का प्रदर्शन राजधानी भोपाल की सातों सीटों पर दमदार रहा । नतीजतन कॉंग्रेस जो अब तक उत्तर विधानसभा तक सीमित थी , अबकी बार मध्य और दक्षिण पश्चिम को भी हथियाए बैठी है । उत्तर से आरिफ़ अकील ने अपनी परम्परागत सीट पर बेहतरीन प्रदर्शन कर भाजपा की फातिमा सिद्दीकी को 30 हज़ार से अधिक वोटों से शिकस्त दी , वही अबकी बार मध्य से दुबारा क़िस्मत आजमा रहे पूर्व प्रवक्ता कॉंग्रेस कमेटी आरिफ़ मसूद ने ज़िला भाजपा अध्यक्ष एवं निवर्तमान विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा को 15 हज़ार से अधिक वोट से शिकस्त देकर अपना जीत का परचम लहराया और भाजपा के अहंकार को चकनाचूर किया । सबसे चौकाने वाले नतीजे भोपाल दक्षिण पश्चिम से आए जहाँ इस बार कॉंग्रेस के पीसी शर्मा ने राजस्व मन्त्री उमाशंकर गुप्ता को शिकस्त देकर अपने सिर जीत का सहरा बंधवाया ।
Vidisha – विदिशा जिले कुरवाई तथा सिरोंज सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। बता दें कि कुरवाई विधानसभा सीट से हरीसिंह सप्रे ने जीत हासिल की है जबकि सिरोंज विधानसभा से उमकान्त शर्ता विजयी घोषित हुए हैं। जीती की घोषणा के बाद दोनों प्रत्याशी विजयी सर्टिफिकेट लेने पहुंचे। आपको बता दें कि विदिशा जिले में कुल 5 विधानसभाएं हैं जिनमें से लोकल विदिशा सीट पर कांग्रेस के शंशाक भार्गव ने कब्ज जमाया है जबकि गंजबासौदा से लीना जैन, कुरवाई से हरी सिंह सप्रे, सिरोंज से उमाकान्त शर्मा और शमशाबाद से राजश्री सिंह ने जीत हासिल की है।
BHIND -भिंड-जिले की गोहद विधानसभा सीट से कांग्रेस के रणवीर जाटव ने जीत हासिल की है। बता दें कि लगभग 24000 मतों से रणवीर सिंह जीते हैं जिन्होनं अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लाल सिंह आर्य को शिकस्त दी है। हालांकि जीत के बाद रणवीर जाटव मीडिया से रूबरू हुए।
Seoni / Balaghat – सिवनी विधानसभा सीट पर भाजपा जबकि बरघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने कब्जा जमाया है। बता दें कि सिवनी विधानसभा सीट पर भाजपा के दिनेश राय ने जीत हासिल की है जबकि बरघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अर्जुन ककोड़िया विजयी घोषित हुए है। हालांकि विजयी घोषित होने के बाद दोनों ही नेता लोगों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। वहीं इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर देखने को मिली।
Ratlam – रतलाम जिले की रतलाम शहर और रतलाम ग्रामीण विधानसभा पर भाजपा के प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है बता दें कि रतलाम शहर से भाजपा के चैतन्य कश्यप और रतलाम ग्रामीण से भाजपा के दिलीप मकवाना ने जीत हासिल की है। वहीं विजयी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।
DEWAS -खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में 7435 मतों से खातेगांव विधानसभा सीट पर विधायक पंडित आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की कशमकश भरे इस चुनाव नतीजे में आशीष शर्मा ने हर क्षेत्र से मत प्राप्त किये । देवास जिले की पांचो सीटों पर जीत इस प्रकार रही,
सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा 9698 से जीते,
देवास से गायत्री राजे पवार 27511 से जीते,
हाटपिपलिया से मनोज चौधरी 13519 से जीते,
खातेगांव से आशीष शर्मा 7435 से जीते,
बागली से पहाड़ सिंह कन्नौजे 11554 से जीते,
कुल 5 सीटों में 3 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस जीती,
वही भाजपा के आशीष शर्मा को 71161 मत मिले,
और कांग्रेस के ओम पटेल को 63726 मत मिले
