भोपाल, 06 जुलाई 2020। मध्यप्रदेश में आने वाले समय में होने वाले 24सीटों के उप चुनाव में कॉंग्रेस के हर सिपाही को पूरी शिद्दत के साथ मेहनत करना होगी ।कॉंग्रेस का विधि विभाग अधिवक्ताओं का एक ऐसा मंच है जो आने वाले समय में कॉंग्रेस को नुक़सान पहुंचाने वालों को सबक़ सिखाने और कॉंग्रेस प्रत्याशी के कानूनी अधिकारों के रक्षक का कार्य कराएगा और हर विधानसभा सीट पर न्याय मित्र के रूप में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्तवपूर्ण होगी । यह उदगार आज पीसीसी में आयोजित कॉंग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग द्वारा आयोजित बैठक में अभा कांगे्रस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने व्यक्त किए ।
गौरतलब हो कि आज मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के विधि एवं मानव अधिकार विभाग की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के 24 विधानसभा क्षेत्रों मंे होने वाले उपचुनाव में कांगे्रस प्रत्याशियांे को विजयी बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 24 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले जिलों के अध्यक्षांे ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपने सुझाव सांझा किये।
बैठक में भोपाल के पूर्व महापौर दीपचंद यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद साजिद अली सहित कांगे्रस विधि विभाग के जिला अध्यक्षों सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने अपने सुझाव दिये।
बैठक के पश्चात अधिवक्ताओं ने अभा कांगे्रस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक, अभा कांगे्रस के सचिवगण सजय कपूर, सी.पी. मित्तल, कुलदीप इंदौरा से भंेट कर कांगे्रस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने हेतु बनायी गई रणनीति से अवगत कराया।
अभा कांगे्रस कमेटी के पदाधिकारियों से भंेट के दौरान प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, विभाग के पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता, मोर्चा संगठनों की समन्वयक श्रीमती अर्चना जायसवाल, चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया, संजय गुप्ता, संजय दुबे, पी.के. गुप्ता, ओ.पी. श्रीवास्तव, श्री बुधोलिया सहित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन विभाग के उपाध्यक्ष अधिवक्ता मो. लईक ने किया।इस आशय की जानकारी विभाग के प्रदेश प्रवक्ता सैयद ख़ालिद कैस ने दी ।
