भोपाल । मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आज जारी आदेश अनुसार कमलनाथ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2019-20 पंचों /सरपंचों , जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र एवं अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण संबन्धी दिनाँक 29/11/2019 के आदेश को आगामी आदेश तक स्थगित किया है।
ग़ौरतलब हो कि मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कल ही आदेश पारित कर वार्डों /निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण हेतु कार्यक्रम (समय सारणी ) की घोषणा की थी । आज के आदेश के बाद त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2019-20 पंचों /सरपंचों , जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र एवं अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण फ़िलहाल लंबे समय तक स्थगित होने से इन नगरीय निकायों में प्रशासकों का राज होने वाला है । कमलनाथ सरकार इस आदेश के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत के पंचों /सरपंचों , जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र एवं अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के निर्वाचन का वर्तमान समय में किसी भी तरह भार या रिस्क लेने के मूड में नही लग रही है ।
@भोपाल से सैयद ख़ालिद कैस के साथ छतरपुर से खैमराज चौरसिया की रिपोर्ट
