बुरहानपुर:- इंदौर-खंडवा मार्ग पर दौंडवाना के पास पत्रकारों की कार हादसे का शिकार हो गई, इसमें चार पत्रकार सवार थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो ने इंदौर ले जाते समय रास्ते मे दम तोड दिया, हादसे की खबर के बाद निमाड के पत्रकारों में शोक की लहर है…i
ये हुए हादसे के शिकार
सुबह खंडवा- छैगांवमाखन मार्ग पर डोंदवाड़ा गांव के पास खंडवा के पत्रकार रौनक शर्मा की कार एक पुलिया से जा टकराई और बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में बैठे 4 लोगों में से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पत्रकार रौनक शर्मा का खंडवा जिला अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया । एक अन्य होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे इंदौर रेफर किया गया है। पत्रकार और मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव नंदू मंडलोई भी बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनका उपचार निजी जैन नर्सिंग होम में किया जा रहा है।
छेगांवमाखन पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे छेगांवमाखन से खंडवा की ओर जा रही कार क्रमांक (MP12-ca-4793) दोंडवाड़ा गांव के पास एक मोड में तेज गति से पुलिया से जा टकराई। कार चला रहे रौनक शर्मा के दोनों पैर फ्रैक्चर हो कर डैशबोर्ड के नीचे जा फंसे। वहीं आगे की सीट पर बैठे उनके साथी तोमर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे दूध वालों ने छेगांवमाखन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार पर सवार दो अन्य घायल पत्रकार नंदू मंडलोई और होटल संचालक जुगल युवने को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। कार आगे से इतनी क्षतिग्रस्त हो गई थी कि दरवाजा काटकर पत्रकार रौनक शर्मा को निकालना पड़ा। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। होटल संचालक जुगल युवने को इंदौर रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए केवल नंदू मंडलोई ही सुरक्षित और खतरे से बाहर हैं। जिनका उपचार निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रुचि वर्धन मिश्र अस्पताल पहुंची और मृतकों की जानकारी प्राप्त कर घायलों से मिलने भी गई । उन्होंने घायल नंदू मंडलोई से बातचीत की तथा उसके परिवार को ढांढस बंधाया । इस दौरान मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, अनंत माहेश्वरी, चेतन मंडलोई अजीत लाड, पत्रकार हरेंद्र ठाकुर, मनीष करें अनूप खुराना, प्रदीप राठौर सहित कई पत्रकार अस्पताल पहुंचे।
