पिपरिया -पिपरिया आज दिनांक14.10.18को पिपरिया मिलों के परिवहन कर्मचारियों की बैठक टोला मोहल्ला पिपरिया में श्री महेश यादव के निवास पर फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री श्री प्रवेश मिश्रा, इंटक जिला उपाधयक्ष श्री पी.एल.पाल, श्री लक्ष्मी नारायण सोनी की बिशेष उपस्थिति में संपन्न हुई ।जिसमें सर्व सम्मति से श्री महेश यादव को अध्यक्ष, तथा श्री राजेन्द्र सिंह सुरेला को मंत्री(सचिव)तथा सर्व श्री केशव पटेल, रामभरोष विश्वकर्मा, पर्वतसिंहपटेल, चन्दू शर्मा, प्रकाश पटेल,, संतोष कहार, राजेश यादव, मदन गढ़वाल, दिलीप कुशवाह, मोहन केवट, जगदीश वर्मा को कार्यसमिति सदस्य निर्वाचित किया गया हैं।निर्वाचित पदाधिकारियों को बड़ी संख्या मे उपस्थित कर्मचारियों, शुभचिन्तकों ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की हैं।
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
