एक्सक्लूसिव ख़बर (भोपाल) – प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी योजना कन्यादान योजना का लाभ हितग्राहियों से अधिक दलालो , बिचौलियो ने उठाया । नतीजा यह निकला कि कल तक आर्थिक रूप से अक्षम आज धनवान हो गए और हितग्राहियों को कुछ खास लाभ नही मिला ।
गौरतलब हो कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष शमशुल हसन बल्ली द्वारा कलेक्टर भोपाल को शिकायत की थी कि रतन कालोनी करोंद भोपाल स्थित माँ वैष्णव जनकल्याण समिति अध्यक्ष विनोद पलिया द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नाम पर वर वधु से 1100 -1100 रुपये वसूले जा रहे हैँ । कलेक्टर भोपाल ने शिकायत की गंभीरता को देखकर शिकायत की जाँच सँयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण से कराई । जाँच में यह आरोप प्रमाणित हुआ कि विनोद पलिया द्वारा योजना में शामिल वर -वधू से अवैधानिक रूप से 1100-1100/रूपये लिए । दिनाँक 11 जनवरी 2019 को कलेक्टर भोपाल ने अपने पारित आदेश में विनोद पलिया की संस्था को ब्लेकलिस्टेड करने , भविष्य में योजना में शामिल होने पर रोक लगाते हुऐ आवश्यक कानूनी कारवाई की घोषणा की ।
क्या है मामला –
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष शमशुल हसन ने पिछले कुछ माह पहले कलेक्ट्रोरेट में चलने वाली जनसुनवाई में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना की आड़ में अवैधानिक रूप से रूपये वसूलने वाले त्रिवेणी मां वैष्णो जनकल्याण समिति के संचालक विनोद पलिया के खिलाफ कलेक्टर सुदामा खाड़े को शिकायत की थी ।
ज्ञात हो कि विनोद पलिया पिछली सरकार में मन्त्री रहे वर्तमान विधायक का कृपापात्र है और मन्त्री जी के एक खास प्रशासनिक अधिकारी के सहयोग से उसका गोरखधंधे को जमकर फलता फूलता रहा विनोद पलिया और उसके इस गोरखधंधे में कई लोग शामिल है जो जाँच में बच गए । यह तो बानगी है विनोद पालिए जैसे कई तथाकथित हैँ जिन्होने भाजपा सरकार में कुछ चांदी कुटी और अब तक बचे हैँ , छोटी मछली फंस गई और बड़े मगरमच्छ अभी भी बचे हैँ ।
भोपाल से मोहम्मद याक़ूब खान की रिपोर्ट
