मुंबई अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों का हुआ सम्मान
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार, समाजसेवी
मुंबई। वर्तमान संदर्भ में निष्पक्ष पत्रकारिता पर बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का नतीजा है कि पत्रकार अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आलोचनात्मक टिप्पणी को अपराध मानने वाली सरकार पत्रकारिता का दोहन कर रही हैं।यह उदगार पत्रकार सुरक्षा कानून एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा आयोजित चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यक्त किये। सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री सोमा घोष के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री शकंर घनशामदास अंडानी थे।
कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप ने सरस्वती वन्दना मंत्र उच्चारण कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया।
कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।संगठन की तेलंगाना इकाई सहित बैतूल टीम द्वारा इस अवसर पर श्री कैस सहित श्रीमती शशि दीप मुंबई को स्मृति चिन्ह, शाल तथा सम्मान देकर सम्मानित किया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने आई सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री सोमा घोष ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब यदि संगीत को अपने जीवन में अपना लें तो समाज में शांति स्थापित हो जाएगी।
इस अवसर पर पंच कोशा थेरेपी की संस्थापक पीड़ित मानवता की प्रवर्तक,कैंसर रोगियों की माता डॉक्टर सुवि मनीष स्वामी को ASIA’S MOST INFLUENTIAL WOMAN AWARD – 2026 सम्मान दिया गया। संगठन द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह अटल स्मृति उद्यान सभागार बोरीवली वेस्ट मुंबई में आयोजित हुआ जिसमें देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों समाजसेवियों, कलाकारों एवं विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की आयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अधिवेशन एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शंकर घनशामदास अंदानी, मशहूर फिल्म अदाकार गिरीश थापर, जनप्रतिनिधि श्रीमती निशा पारुलेकर आदि उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर संगठन द्वारा दिए गए राष्ट्रीय सम्मान “राष्ट्र माणिक” से वरिष्ठ समाजसेवी शंकर घनशामदास अंदानी को नवाजा गया।
संगठन द्वारा इस वर्ष पंच कोशा थेरेपी की संस्थापक पीड़ित मानवता की प्रवर्तक,कैंसर रोगियों की माता डॉक्टर सुवि मनीष स्वामी को ASIA’S MOST INFLUENTIAL WOMAN AWARD – 2026 सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस वर्ष का मणिकर्णिका अवॉर्ड बैतूल मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध साहित्यकार लेखिका समाजसेवी डॉ मंजू लंगोटे को दिया गया। संगठन द्वारा इस वर्ष राष्ट्र भूषण सम्मान से गोवा के प्रसिद्ध पत्रकार समाजसेवी श्री संदीप प्रभुगांवकर सहित बोरसड़ गुजरात के मीडिया पर्सन श्री शाकिर मलिक, अहमदाबाद गुजरात के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर शाह इलियास भाई यूनुस भाई एवं निम्बाहेडा राजस्थान के प्रसिद्ध पत्रकार श्री रियाज खान को दिया गया।
कार्यक्रम में शामिल राजनंदगांव छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी साधिका सुश्री तरुणा साहू द्वारा अपनी टीम के साथ सुप्रसिद्ध पंडवानी गायन की प्रस्तुति देकर सभाजनो को मंत्रमुग्ध कर दिया।उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम की गरिमा को गौरवान्ति किया। संगठन द्वारा इस अवसर पर बिलासपुर छग के प्रसिद्ध समाजसेवी मानवता के प्रवर्तक ,साहित्यकार कैलाशवासी श्री भगवत प्रसाद केशकर की स्मृति में दिया जाने वाला भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान सुप्रसिद्ध पंडवानी साधिका सुश्री तरुणा साहू को दिया गया।तथा उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री सोमा घोष की एल्बम “छोटी सी जिन्दगी” लांच हुई। उन्होंने अपनी टीम के साथ अपनी सुमधुर वाणी में अपनी एल्बम के मुखड़े सुनाकर खुशनुमा माहौल बना दिया। करतल ध्वनि के साथ उनकी इस प्रस्तुति का उपस्थित अतिथियों सहित सभाजनों में आनंद प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठन द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय स्मारिका एवं टेलीफोन डायरेक्टरी का भी उपस्थित अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करने आई सुप्रसिद्ध समाजसेविका एवं नगरसेविका श्रीमती निशा पारुलेकर मुंबई को भी सम्मानित किया गया। संगठन द्वारा इस वर्ष का भारत भूषण सम्मान से समाजसेवी श्री ईश्वर किशन लाल अग्रवाल पुणे तथा श्री वैंकटसाई चलासनी पुणे को सम्मानित किया गया।
संगठन द्वारा इस वर्ष साहित्य भूषण सम्मान से डॉक्टर पारूल राज दिल्ली को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरनेशनल वूमेन आइकन अवार्ड से संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई को नवाज़ा गया।
इस वर्ष संगठन द्वारा समाज भूषण सम्मान से प्रसिद्ध समाजसेवी श्री जकारिया लकड़ावाला मुंबई तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री मुन्ना वारसी देवास को सम्मानित किया गया।
इस वर्ष संगठन द्वारा समाज गौरव सम्मान से श्री गणेश शर्मा पुणे, श्री जहीर उद्दीन शेख उज्जैन, श्री सुरिन्द्र सिंग दिल्ली, श्रीमती ज़ोहरा फातिमा दिल्ली, श्रीमती रजिया मारककर मुंबई, श्रीमती सबा जावेद अंसारी मुंबई, श्रीमती तोशिबा खान भोपाल को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में इस वर्ष संगठन द्वारा ब्रेवरी जर्नलिज़्म अवॉर्ड से एडवोकेट नीना गोयल दिल्ली, डॉ प्रीति प्रसाद बिलासपुर,श्री मुईन अख्तर खान हरदा, श्री शाश्वती दास कोलकाता, श्रीमती रेखा सोलंकी इंदौर को सम्मानित किया गया।
संगठन द्वारा इस वर्ष प्राइड ऑफ द नेशन अवॉर्ड से श्री सुधीर आजाद तम्बोली रायपुर ,श्री मीर मोहम्मद अली तेलंगाना श्री राजू असरानी मुंबई, श्री विजय तस्वीर मुंबई सहित प्रोफेसर प्रज्ञा गजानन रोकड़े सतारा महाराष्ट्र को सम्मानित किया गया।
इस वर्ष स्त्री शक्ति सम्मान से सुश्री खुशनुमा नूर सिद्दीकी सिवनी मध्यप्रदेश को तथा आनंद किशोर गुप्ता स्मृति सम्मान से एडवोकेट प्रवीण चौधरी देवास को सम्मानित किया गया।
इस वर्ष संगठन द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से मोहम्मद शिराज करीम नगर तेलंगाना सहित संपत आनंद राव जाधव सांगली, दिनेश मनेरिया राजस्थान, समीर खान राजस्थान, बिल्लूराम यादव हरियाणा, शकील खान राजस्थान, सुनील योगी देवास, मोहम्मद शाहनूर खान राजस्थान, नूर मोहम्मद शेख देवास, राजेंद्र देवड़ा धार, सैयद रिज़वान अली धार, सुनील वर्मा अकोदिया शाजापुर, हफीज शाह शाजापुर, अफसर खान० बैतूल, मोहम्मद इरशाद खान बैतूल मोहम्मद आसिफ लंघा बैतूल, तालिब हुसैन जबलपुर, इकबाल अंसारी बुरहानपुर, दुष्यंत पंचोली राजगढ़, कृष्णानंद शास्त्री भोपाल को सम्मानित किया गया है।
संगठन द्वारा सैकड़ों पत्रकारों को कलम वीर सम्मान से सम्मानित किया वहीं युवा पत्रकारों को राष्ट्रीय युवा पत्रकार गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
