भारतीय संविधान गौरव दिवस पर देश के क्रांतिकारी पत्रकारों, समाजसेवियों को मिलेगा संविधान गौरव सम्मान – 2026
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) द्वारा सम्मानित किए जाएंगे 8 विशिष्ट व्यक्तित्व
मुंबई / नई दिल्ली / भोपाल, 25 नवम्बर 2026।पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) द्वारा भारतीय संविधान गौरव दिवस – 26 नवम्बर के पावन अवसर पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों, समाजसेवियों और संविधान के मूल्यों के सच्चे प्रहरीयों को संविधान गौरव सम्मान – 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जा रहा है, जिन्होंने अपने लेखन, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा और जन-जागरूकता के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व – को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप, मुंबई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष संविधान गौरव सम्मान – 2026 के लिए निम्नलिखित 8 विशिष्ट व्यक्तित्वों का चयन किया गया है –
सम्मानित होने वाले व्यक्तित्व
लवप्रीत सिंह – दिल्ली, दिल्ली से पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय, युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने वाले जुझारू पत्रकार।
इरशाद खान – बैतूल (मध्य प्रदेश), बैतूल से पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज उठाने वाले, ग्रामीण पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर।
शहाब मलिक – भोपाल (मध्य प्रदेश), भोपाल से पत्रकारिता और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर निर्भीक लेखन के लिए जाने जाने वाले क्रांतिकारी पत्रकार।
चंचल खिथानी – अहिल्या नगर (महाराष्ट्र), महिला पत्रकार, समाजसेविका और महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक, महाराष्ट्र में महिला पत्रकारों की आवाज।
प्रवीण धौलपुरे – भोपाल (मध्य प्रदेश), भोपाल के प्रखर वक्ता, क्रांतिकारी संगठनकर्ता और पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत, संगठन के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक।
कनुप्रिया सत्तन – इंदौर (मध्य प्रदेश), युवा नेत्री, ओजस्वी वक्ता और मीडिया पर्सन, इंदौर से युवा पत्रकारिता की सशक्त आवाज, मध्य प्रदेश इकाई की प्रदेश प्रवक्ता।
नाज़नीन अल्ताफ खान – राजगढ़ (मध्य प्रदेश), राजगढ़ से पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला पत्रकार, महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा।
सुनील वर्मा – अकोदिया, शाजापुर (मध्य प्रदेश), ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए।
संगठन का संदेश
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस ने कहा, 26 नवम्बर केवल एक तारीख नहीं, यह भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का दिन है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जिन पत्रकारों और समाजसेवियों ने संविधान के मूल्यों को अपने कार्य का आधार बनाया है, उन्हें सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है। संविधान है तो हम हैं, संविधान है तो लोकतंत्र है।
राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप ने कहा कि 26 नवम्बर 2026, संविधान गौरव दिवस के अवसर पर यह सम्मान पत्र डिजीटल रूप में दिए जायेंगे।
