पिपरिया -पिपरिया में दिनांक 19/8/2018 की रात्रि में थाने पर सूचना प्राप्त हुई माता मोहल्ला नहर ग्राम- सिलारी पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है प्राप्त सूचना पर मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे स्टेशन थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधमान घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया रात ज्यादा होने के कारण रात में पुलिस तैनात की गई | दूसरे दिन अज्ञात लाश नहर के नीचे पड़ी दिखी |
उक्त लाश घास के ढेर के नीचे दबी थी संदिग्ध घटना होने के कारण वैज्ञानिक अधिकारी को हरदा जिले से बुलाया गया सूक्षमता से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मारपीट से पसलियों का टूट जाना और किसी भारी वस्तु से चोट आना बताए गया | इसी आधार पर अपराध क्रमांक 310/18 धारा 302, 201 भादवि दर्ज कर पंजीबद्ध किया गया |
उक्त गंभीर प्रकरण में पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद श्रीअरविंद सक्सेना व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया श्री रणविजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मंगलवारा थाना प्रभारी व स्टेशन रोड थाना प्रभारी के साथ स्टाफ ने विवेचना शुरू की सूक्ष्म से सूक्ष्म पहलुओं पर प्रकरण की गंभीरता को देखा अज्ञात मृतक की शिनाख्त एवं अज्ञात आरोपी की तलाश के प्रयास तेज किए गए उक्त मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा हाथ पर बने धागे फोटोग्राफ्स एवं जूते से की जिसमें मृतक का नाम चरणदास पिता श्यामलाल लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम माछा थाना सोहागपुर का होना पाया गया |मृतक चरणदास की आरोपी रामभरोस की आपस में अच्छी दोस्ती थी दोनों पचमढ़ी नागद्वारी मेला में टपरिया बनाने में काम किया करते थे जब नागद्वारी मेले से वापस आए ग्राम सिलारी नहर के बीच बनी बाबा की कुटिया में खाना खाया इन लोगों ने वही अत्यधिक शराब पी चरणदास ने नागद्वारी मेले में करीब ₹20000 कमाए जो उसके पास थे रामभरोस की नजर मृतक के पास रखें पैसों पर थी रामभरोस चरणदास को ग्राम माछा जाने को कह कर पुल के ऊपर ले गया वहां पर उसने उसे मारा उसके पास रखे पैसे निकाल लिया वहीं आरोपी वापस बनी कुटिया में आ गया , यही बात उसने बाबा सत्यनारायण दीक्षित को बताई दोनों ने मिलकर चरणदास की लाश को घास के नीचे छुपाया और उसके कपड़े व् जूते पुल के नीचे दबा दिए आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के कपड़े व जूते जप्त किए |
उक्त सफलता में मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे , स्टेशन रोड थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधमान उपनिरीक्षक रूपलाल उईके, प्रवीण मालवीय सहायक उपनिरीक्षक जेपी मालवीय प्रधान आरक्षक गणेश राय, कल्लू सिंह, अनिल
बरिष्ठ आरक्षक उपेन्द्र दुबे, विनोद नागर,प्रकाश चौहान विजय
आरक्षक नरेश मलिक, देवेंद्र, सुरेंद्र,साहब राव आरक्षक चालक नीलेश रघुवंशी, संजय शेरके,राकेश कड़वे द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया जिन्हें पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद सक्सेना द्वारा ₹10000 इनाम देने की घोषणा की |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
