महिदपुर– क़ाज़ी ए शहर जनाब सैय्यद मक़सूद अली के नेतृत्व में महिदपुर नगर के मुस्लिमो ने पुराना बस स्टेण्ड स्थित विजय स्तम्भ पर एकत्रित हो कर कश्मीर के पुलवामा मे हुवे आतंकी हमले में शहीद जवानों को खिराज-ए-अकीदत पेश की व विजय स्तम्भ पर सभी ने मोमबत्ती लगा कर शहीदों को याद किया व 2 मिनट का मोन व्रत रखा और घायल हुवे जवानो के शीघ्र स्वस्थ होने की व शहीद हुवे जवानों के परिवार के लिए सब्र की ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीं महिदपुर जामा मस्जिद इमाम मौलाना शकील ने कहा कि जब भी हिंदुस्तान के खिलाफ कोई आँख उठेगी तो आंखों को फोड़ दिया जाएगा हाथ उठेगा तो हाथ मरोड़ दिया जाएगा और कदम उठाए तो पर पलट दिया जाएगा व जो जवान शहीद हुवे हैं उनके साथ पूरी कोम खड़ी है और जब भी कोई हिंदुस्तान की तरफ आवाज़ उठाएगा तो ये हर हिंदुस्तानी उज़के खिलाफ खड़ा रहेगा और क़ुव्वते बाज़ु दिखाएगा।
उक्त समय पर शहर काजी सैय्यद मक़सूद अली साहब , जामा मस्जिद इमाम मौलाना शकील साहब ,नगरपालिका अध्यक्ष क़य्यूम नागोरी , सगीर बेग अशोक नवलखा ,सैय्यद एजाज़ अली ,मोहम्मद आजम ,कैलाश सुर्यवंशी आदि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुवे आतंकी हमले की भत्सर्ना की एवं केंद्र सरकार से जल्द से जल्द सख्त एक्शन लेने की माँग रखी।
रिपोर्ट जुबैर खान महिदपुर
