भोपाल । आरटीआई कार्यकर्ता के अथक प्रयास के फलस्वरूप सार्वजनिक मार्ग और आप नेता द्वारा बिना अनुमति खुदवाए गए को ज़िला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण के आदेश के बावजूद नगर निगम भोपाल द्वारा अपनी सुपुर्दगी मेँ नही लिया गया , वरन आवेदक को नगर निगम के अफ़सरों द्वारा धमकाने का मामला प्रकाश मेँ आया है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरटीआई एक्टिविस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया के भोपाल ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद याक़ूब खान द्वारा 2016 मेँ की गई शिकायत और ढेर सारी जांचो के बाद अंततः 03जून 2019 को एसडीएम बैरागढ कृष्ण कुमार रावत ने आप नेता रचना ढींगरा द्वारा खानुगाव खसरा नंबर 38 मेँ सार्वजनिक मार्ग पर खुदवाए गए बोर को सार्वजनिक हित मेँ अधिग्रहित करते हुऐ कार्यपालन यंत्री जल कार्य विभाग नगर निगम की सुपुर्दगी मेँ देने के आदेश दिए थे ।
एसडीएम के आदेश के पालन के लिए आवेदक याक़ूब खान ने कार्यपालन यंत्री जल कार्य विभाग नगर निगम से बोर अधिग्रहण करने का अनुरोध किया । उनके द्वारा अपने अधीनस्थ पर ज़िम्मेदारी थोप दी ।
आज शाहजहाँनाबाद पानी की टंकी ध्वस्त करने के समय आवेदक को उपयंत्री खान और उनके सहायक यंत्री मिले । याक़ूब खान द्वारा एसडीएम के आदेश पालन पर ज़ोर दिया जिस पर वह भड़क गए और उप यंत्री खान ग़ुस्से मेँ आग बबूला होते हुऐ बोले “कौन से एसडीएम का आदेश , हम नही मानते ऎसे आदेश । ऎसे आदेश हमारे कचरे के डिब्बे मेँ होते हैँ । और सुन लो ज़्यादा पीछा लिया तो शासकीय कार्य मेँ बाधा डालने का केस लगवाकर जैल भिजवा दूंगा ।”
आवेदक याक़ूब खान ने इस घटना की लिखित शिकायत नगर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँनाबाद को उप यंत्री एवं सहायक यंत्री जल कार्य विभाग नगर निगम भोपाल के खिलाफ करते हुऐ एसडीएम बैरागढ को वस्तुस्थिति से अवगत कराया ।
नगर निगम भोपाल के अधिकारियों के आरटीआई कार्यकर्ता के साथ इस तरह व्यवहार और एसडीएम के आदेश को कचरे मेँ फेंकने की उद्दण्डता निंदा का विषय है ।
@सैयद ख़ालिद कैस
