अबरार अहमद खान की रिपोर्ट
भोपाल के न्यू कबाड़ खान में एक ऐसा क्षेत्र है जिसको लोग सुन्दर नगर के नाम से जानते हैं लेकिन अगर इसकी सच्चाई देखी जाये तो यह क्षेत्र बिल्कुल उसके विपरीत नज़र आता है ।
जगह जगह फैले गंदगी और कचरे के ढेर ने तो सुन्दर नगर की सूरत ही बिगाड़ कर रख दी है।
सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते यहाँ के रहवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । वहां के रहवासियों का आरोप है कि मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा रहता है लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं । नगर निगम नालों की सफाई पर लाखों रूपये खर्च करती है लेकिन उसके बावजूद नालों की सफाई नहीं हो पाती है ।
