सुहागपुर। विगत दिनों कथित रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी इसका विरोध पूरे मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है नगर में विरोध फलस्वरुप आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य बाजार में स्टेट हाइवे को रोकते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गोल घेरा बनाकर पुतला जलाया गया ।
पुलिस यह नजारा खड़ी होती देखती रही और उन्होंने पुतले को छीनने का प्रयास भी किया लेकिन वह असफल रही ।यह रैली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन जिला अध्यक्ष सुमित्रा अहिरवार के नेतृत्व में निकाली गई थी एसडीएम ब्रजेश सक्सेना को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा नंद कुमार चौहान पर कार्रवाई करते हुए पद से बर्खास्त करने की मांग की।
