नेमावर हत्याकाण्ड के खिलाफ अजाक्स भोपाल द्वारा दिया गया कलेक्टर को ज्ञापन
भोपाल। आज मध्य प्रदेश अजाक्स जिला शाखा भोपाल द्वारा ग्राम- नेमावर तहसील खातेगांव जिला देवास में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में कलेक्टर ऑफिस परिसर में भारी नारेबाजी के साथ भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री महोदय म.प्र. के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर भोपाल को सौपा गया।
अशोक कुमार बेन जिलाध्यक्ष भोपाल म.प्र.अजाक्स ने इस अवसर पर बताया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक हत्या कर जेसीबी द्वारा 12 फीट गहरे गड्ढे को खोदकर, गड्ढे में यूरिया खाद एवं नमक डालकर मृतक ममता पति मोहनलाल, रूपाली पिता मोहनलाल, दिव्या पिता मोहनलाल, पूजा पिता रवि ओसवाल एवं पवन पिता रवि ओसवाल को दफना दिया गया एवं 47 दिन बाद 12 फीट गहरे गड्ढे से निकालकर पुलिस ने शव को बरामद किया तथा साक्ष्य को नष्ट किया गया।
इस अत्याचार के विरुद्ध अजाक्स यह मांग करता है कि दोषियों को फांसी दी जाये तथा मृतक के आश्रितों को एक करोड़ कि मुआवजा राशि दी जाय ।
इस अवसर पर निर्मला पाटिल प्रान्ताध्यक्ष,महिला मोर्चा,विलास नागदवने जिला प्रवक्ता,भोपाल,अशोक साकेत जिला प्रवक्ता भोपाल एवं समस्त कार्यकर्ता भोपाल मोजुद रहे।
