अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश भर की महिला विभूतियों का होगा सम्मान
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की ओर से देश भर की महिला विभूतियों का सम्मान किया जायेगा।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संगठन द्वारा शिक्षा,पत्रकारिता,समाज सेवा,साहित्य,लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला विभूतियों को समाज के क्षेत्र में उनकी भूमिका के फलस्वरूप सम्मानित किया जाएगा।
