उमरबन मंडी में सौंफ की बंपर आवक: 160 से 220 रुपए किलो बिकी, पांच राज्यों के व्यापारी खरीदने आए
मनावर(सैयद रिजवान अली) :- धार जिले की सबसे बड़ी हरी सौंफ मंडी उमरबन में शनिवार को बंपर आवक दर्ज की गई। यहां पांच राज्यों दिल्ली मु महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान छत्तीसगढ़ के व्यापारी और मसाला उद्योगों के मैनेजर उच्च गुणवत्ता वाली सौंफ खरीदने पहुंचे।मंडी में 61 पंचायतों के आदिवासी किसान अपनी उपज लेकर आए। इस दौरान करीब 1000 बोरी सौंफ की आवक हुई। धार जिले में हरी सौंफ की दो प्रमुख मंडियां उमरबन और गंधवानी हैं।सौंफ का न्यूनतम भाव 160 रुपए प्रति किलो रहा, जबकि औसत भाव 220 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया। अधिकतम भाव भी 220 रुपए प्रति किलो तक पहुंचा।
क्षेत्र के किसान अच्छे भाव मिलने से संतुष्ट दिखे। उमरबन का पहाड़ी क्षेत्र सौंफ की खेती के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। मंडी में सौंफ की आवक लगातार बढ़ रही है। मंडी कर्मचारियों के अनुसार, मार्च माह के बाद आवक में और वृद्धि होने की संभावना है। मंडी में मोटी और बारीक दोनों किस्मों की सौंफ आ रही है।किसानो ने बताया कि उन्होंने सौंफ बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया। हालांकि, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बारीक सौंफ के मुकाबले मोटी सौंफ के भाव कम मिल रहे हैं। ओर मनावर कृषि उपज मंडी द्वारा टैक्स भी लिया जा रहा पर पानी और छांव का कोई इंतेज़ाम नहीं है।जबकि केंदीय मंत्री सावित्री जीजी का लोकसभा ओर राष्टीय जयस संरक्षक मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा का विधान सभा क्षेत्र आता है।
