हरदा। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री मुईन अख्तर खान की अनुशंसा पर युवा क्रांतिकारी पत्रकार नारायण नामदेव को जिला अध्यक्ष हरदा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार नारायण नामदेव आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष हरदा मनोनीत किया गया है।
युवा क्रांतिकारी पत्रकार नारायण नामदेव के मनोनयन पर हरदा जिले सहित सम्पूर्ण प्रदेश में हर्ष की लहर है सभी ने श्री नामदेव को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
