गुड़गांव: गुड़गांव पुलिस ने एक नामी-गिरामी मॉल में एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चलाने के आरोप में नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इनमें थाईलैंड की चार महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने कल बताया कि ये महिलाएं मसाज देने के नाम पर देह-व्यापार में शामिल थीं और एमजी रोड पर स्थित एमजीएफ मेगासिटी मॉल के नेचर स्पा में काम करती थीं.
पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारियां हुई हैं.
कुमार ने बताया कि एक पुलिस कांस्टेबल वहां ग्राहक के रूप में गया और रेसेप्शनिस्ट तथा ग्राहक बने कांस्टेबल के बीच 2500 रुपये में सौदा तय होने के बाद पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा. इसके आद महिलाओं को गिरफ्तार किया गया.
