भोपाल:-डॉ शीतल गुप्ता द्वारा प्रोफेसर कालोनी स्थित निर्भया महिला स्वाधार गृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर का उद्देश्य निवासरत महिलाओ और बच्चो के रूटीन चेकअप के साथ साथ उनका करोना के कारण जो डर बैठ गया उस डर को निकाल कर उन्हें जागरूक करना था I इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल रखा गया था। शिविर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉ शीतल गुप्ता ने आश्रय गृह में निवासरत महिलाओ,बच्चो एवं निर्भया स्टाफ की मेडिकल जांच की गई साथ ही उन्हें कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक भी किया गया। इस दौरान जांच प्रभारी चिकित्सक डॉ. शिल्पा डोडानी ने महिलाओ एवं स्टाफ को सलाह देते हुए कहा कि वायरस को लेकर घबराने की नहीं बल्कि सावधानी की जरूरत है। स्वास्थ्य में किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क स्थापित करना चाहिए। खासकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। शिविर में लगभग 22 महिलाओ और 6 बच्चो की जांच की गई साथ उन्हें, सेनेटाइजर,एवं मास्क वितरित किये गये। डॉ शीतल गुप्ता ने कहा आश्रय गृह के अंदर भी एक-दुसरे से दूरी बनाकर रखना चाहिए। कोई भी वायरस संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है। इसलिए इन दिनों लोगों से कम मिलना जुलना ही उचित होगा। इसके अलावा उन्होंने महिलाओ और स्टाफ को स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स भी दिए और उसके पालन की सलाह दी।बताया की सभी को बार-बार अपने हाथ धोना चाहिए साथ ही जिस व्यक्ति को जुखाम, बुखार व खासी हो उससे दुरी बनाएं रखें और अगर किसी को ऐसे लक्ष्य हो तो वो अस्पताल में जरूर जांच करवाएं। साथ ने उन्होंने कहा कि वायरस से बचने के लिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है। लोगों को मास्क और सैनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। निर्भया स्वाधार ग्रह प्रभारी श्रीमती समर खान ने बताया कि इस शिविर में महिलाओ को उचित परामर्श के साथ साथ उनका बल्ड शुगर, रक्त चाप, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, सर्दी ज़ुकाम आदि के मरीज लाभांवित हुई I इस अवसर पर निर्भया स्वाधार गृह की अधीक्षिका श्रीमती शीलू मालवीय,सह अधीक्षक सुशी उदिता झा आश्रय गृह की सुरक्षा इंचार्ज श्रीमती भारती नरवरे, सुशी निशा चौधरी उपस्थित रही।
