पिपरिया। पचमढ़ी में रविवार से शुरु हुए नागद्बारी मेला के पहले दिन ही पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पहले ही दिन मेले में जिन पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी पुलिस अधीक्षक अरविन्द सक्सेना द्वारा लगाई गई थी उसमे आधा दर्जन पुलिस अधिकारी अनुपस्थित रहे। यह बात जब एसपी को पता लगी तो तुरंत ही निलंबित करने की कार्यबही की । पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया मेला डयूटी से बिना सूचना जो भी गैर हाजिर रहेगा उन्हें भी निलंबित किया जायगा। जिन्हें निलंबित किया गया है बो है पिपरिया सब इंस्पेक्टर रूपलाल उइके, एएसआई भगवत सिंह उइके बनखेडी, हीरालाल कुर्रे केसला और लाइन में पदस्थ एएसआई श्याम सुंदर मिश्र, जुगल जोथे, कामलेश जोशी को निलंबित किया गया है।
एसपी ने बताया निलंबित अधिकारिओ को 24 घण्टे में हाजिर होने पर बहाली पर विचार किया जाएगा अन्यथा और कड़ी कार्यवाही होगी। नागद्वारी मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर इस बार लगभग 750 पुलिस अधिकारी कर्मचारीयो की ड्यूटी लगाई गई है जो पचमढ़ी और नागद्वारी मेले में चप्पे चप्पे तैनात किये गए है |
एसडीएम मदनसिंह रघुवंसी ने बताया की 350 अधिकारी कर्मचारी और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए है
साथ में मेडिकल टीम भी तैनात की गई है |
पंकज पाल तहसील ब्यूरो पिपरिया की रिर्पोट
