भोपाल । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत पंजीकृत के आव्हान पर आज प्रदेश भर में अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रदेश में पत्रकार कानून लागू करने की मॉंग के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौपे गये। इसी ऋखंला में आज समिति के प्रदेशध्यक्ष सैयद खालिद कैस के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उनके विशेष कर्त्तवयनिष्ठ अधिकारी को सौपा। तथा प्रदेश में अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने पर बल दिया। श्री कैस ने कहा कि प्रदेश में भू माफिया व अपराधियों को मिल रहे राजनैतिक सरंक्षाण का परिणाम है कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ अपने आपको असुरक्षित मेहसूस करने लगा है। देश प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमले उनकी हत्याऐं इस बात का घोतक हैं कि पत्रकार बिरादरी भय व असुरक्षा के बीच जीवन व्यतीत कर रही है। प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून का लागू होना नितांत आवश्यक होगया है।
समिति की महिला पत्रकार मोर्चा की संयोजिका सरोज जोशी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री डॉ.अब्दुल अजीज मंसूरी सहित दर्जन भर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त जिला मजिस्ट््रेट जीपी माली को सौंपा। श्रीमति जोशी ने कहा कि भारत मे पिछले कुछ वर्षो से पत्रकारोँ पर हो रहे हमलो , हत्याओ की घटनाओ से यह साबित हो रहा है कि यहाँ न तो पत्रकारिता स्वतँत्र बची और न पत्रकार सुरक्षित । सरकारो की अनदेखी का ख्याम्याजा पत्रकारो को भुगतना पड रहा है । लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ अनाथ और असहाय सा हो गया है । माफिया और गंदी राजनीति , भ्रष्टाचार की बलिवेदी पर चढ़ता पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वाहन बिना डरे कर रहा है । परन्तु सरकारो द्वारा उनको सुरक्षा न देना उनकी जान पर भारी पड रहा है । वर्षो से पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को सरकार द्वारा अनदेखी करना पत्रकार बिरादरी के लिये घातक हो रहा । विशेषकर ग्रामीण व दूर अंचलों के पत्रकार अपने आपको काफी असुरक्षित महसूस करते हैं ।
वरिष्ठ पत्रकार एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आल इँडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल कौंसिल एवँ राज्य अधिमान्य पत्रकार मनोज दुबे ने
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हौरहे हमलो पर चिँता व्यक्त करते हुये कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून वर्तमान समय की माँग है । पत्रकारिता पर हमला लोकतंत्र पर हमला है ।
पिपरिया में आज समिति के प्रदेश संरक्षक श्री गजेन्द्र खनूजा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष होशंगाबाद लोकेश मालवीय अखिलेश व्यास सुशील पटवा राज सोनिया संदीप मेहरा आदि पत्रकारों ने एस.डी.एम पिपरिया
आदि पत्रकारों ने एस.डी.एम पिपरिया को तथा जिला आगर मालवा इकाई जिला अध्यक्ष दारा सिंह आर्य के नेतृत्व में प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अनुविभागीय अधिकारी को दिया गया जिसमें पत्रकारों पर हो रहे हमले की निंदा समाज के चौथे स्तंभ को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून प्रदेश में लागू करने के लिए एक ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें समस्त पत्रकार गण उपस्थित थे।

समिति की जिला छिदंवाडा इकाई के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी के नेतृत्व में श्री दुर्गेश नरोटेराजेंद्र अग्रवाल रितेश राय अमित सोनी विपुल बघेल दीपक सोनी कमर खान सागर श्रीवास्तव सहित पत्रकारों ने प्रभारी कलेक्टर एंव जिला पंचायत सीईओ रोहित सिंह छिंदवाडा को पत्रकार सुरक्षा कानून की मॉंग संबंधी ज्ञापन सौपा ।
कन्नौद में अंतरराष्ट्रीय प्रेस सुरक्षा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम सी.एस.सोलंकी को अखिल भारतीय सुरक्षा समिति देवास जिला अध्यक्ष एवं कन्नौद प्रेस परिषद् अध्यक्ष शैलेंद्र पांचाल म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ देवास जिलाअध्यक्ष विनोद भूतड़ा पत्रकार संघ अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन एस डी एम को सौंपा । ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ पत्रकार पं प्रमोद मेहता ने किया । ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश भर मे लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे जो कि चिंता का विषय हैं । पत्रकार समाज प्रदेश मे अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा कानून नितांत आवश्यक होगया है ।
ज्ञात हो कि गत दिनो मन्दसौर के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में नईदुनिया के पत्रकार कमलेश जैन की गोली मारकर हत्या भिंड मे पत्रकार संदीप शर्मा को रेत माफिया एवम पुलिस की मिलीभगत से ट्रक से कुचल हत्या कर दी गई। प्रदेश मे भू माफियाओं अपराधियों द्वारा पत्रकार बिरादरी पर हो रहे अत्याचार चिंता का विषय है ।
लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला पत्रकारिता का भविष्य अंधकारमय है । महाराष्ट्र मे कानून बन जाने के बाद म॰प्र॰ मे भी पत्रकार सुरक्षा कानून की नितांत आवश्यकता है प्रदेश सरकार को अविलम्ब पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना चाहिये ताकि कलम के सिपाही सुरक्षित रह सकें ।सभी अखिल भारतीय सुरक्षा समिति मांग करती है की महाराष्ट्र की तरह एमपी मे भी अविलम्ब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाये । इस अवसर पर अतुल गुप्ता युसूफ खान मांगीलाल मालवीया मेहबूब खान आदि पत्रकार साथीगण उपस्थित थे ।
धार निसरपुर मे समिति के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पाटीदार , प्रदेश सचिव महावीर जैन एवम जिला अध्यक्ष धार मोहम्मद बोहरा एवम साथियो ने भी ज्ञापन सौंपा ।राजगढ़ मे समिति के प्रदेश पदाधिकारी दुष्यंत पंचोली ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा ।
