आकाश उपाध्याय, शिकायतकर्ता एवं ज़िला ब्यूरो अलीराजपुर
जोबट । जहां एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर शहर ,नगर नगर, डगर डगर स्वच्छता के लिए सुलभ कांप्लेक्स सुविधा घर बनाने की बात कर रहे हैं वही अलीराजपुर जिले के जोबट नगर ऐसा जहां पर शासकीय पेशाबघर को एक व्यक्ति विशेष द्वारा अपनी दुकान निर्माण के लिए शासकीय पेशाबघर जो कि एक नाले पर बनी हुई थी रातों-रात तोड़ दी गई । उक्त मामले को समस्त समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद भी ना तो नगर प्रशासन द्वारा उक्त व्यक्ति पर कोई कार्रवाई की गई और ना ही उक्त स्थान पर नगर प्रशासन द्वारा कोई पेशाब घर बनवाया गया । लबे समय तक कार्यवाही नही होने पर मामले की शिकायत पत्रकार आकाश उपाध्याय द्वारा CM हेल्पलाइन पर की गई थी । लेकिन तीन जांच अधिकारियों द्वारा भी जब समस्या का निराकारण नही किया गया तो CM हेल्पलाइन द्वारा जांच हेतु एल4 अधिकारी के रूप में मामले के निराकरण हेतु कल 9 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय में समस्या का निराकरण हेतु बुलाया कलेक्टर महोदय के समक्ष बुलाया गया । सुबह 9 बजे अपने घर से भूखे प्यासे निकले पत्रकार आकाश उपाध्याय का नंबर लंबे इंतजार के बाद शाम 5 बजे आया । उक्त समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय गणेशशंकर मिश्र के द्वारा भी ठोस कार्यवाही न करते हुए गेंद पुनः परिषद के पाले में डाल पेशाबघर का मामले में निर्णय परिषद की बैठक में रखने का बोल दिया । हालांकि एक बार तो कलेक्टर महोदय ने पेशाबघर मामले में जनता से वोटिंग करवाने हेतु सीएमओ बोला लेकिन बाद में कलेक्टर श्री मिश्र द्वारा पहले नगर परिषद में बैठक कर उक्त मामले का हल निकालने की बात कही गई ।
कल जब सीएम हेल्पलाइन पर की गई मेरी शिकायत के निराकरण हेतु कलेक्टर महोदय के समक्ष बुलाया गया तो में अति उत्साहित ओर ठोस कार्यवाही के लिए आपेक्षित था लेकिन आठ घंटे भूखे रहने के बाद महोदय द्वारा की गई कार्यवाही से मेरे मन को बहुत आहत पहुची है । मैं पूरे मामले को लेकर भोपाल प्रमुख सचिव के समक्ष मामला रख कार्यवाही की मांग करूँगा ।
