होशंगाबाद । पचमढ़ी को प्रकृति का वरदान है , यहां आसमान छूने वाली गहराइयाँ है , तो कल कल बहते झरनों का सँगीत , जो बरबस ही पर्यटकों को आकर्षित करता है
दुनियाभर के आकर्षण का केन्द्र और अधिक इसकी सुन्दरता निखरे इस पर विचार किया जायेगा और आवश्यकता के साथ विकास भी।
पचमढ़ी की सुन्दरता को प्राकृतिक और पर्वतीय स्थल के अनुरूप और अधिक सँजाया सँवारा जायेगा……
सी. ई.ओ. अखिल दास………”छावनी नगर साफ और स्वच्छ रहे इस दिशा मे कोताई बरतने वालोँ से सख्ति से निपटा जायेगा” पचमढ़ी देश और दुनिया का बहुत ही खूबसूरत प्राक्रतिक, पर्वतीय ,और रमणीय स्थल है और इसकी आवहवा भी स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है इसकी सुन्दरता को ध्यान मे रख कर ही इसका विकास किया जाना चाहिए यह बात पचमढ़ी छावनी मे पदस्थ नवागत सी. ई. ओ. अखिल दास ने खबरें आजतक से बातचीत के दौरान कही।
पचमढ़ी देश का ही नहीं अपितु भारत का महत्वपूर्ण पर्वतीय और पर्यटन स्थल तो है ही साथ ही यह स्थल पौराणिक काल का ऐतिहासिक , धार्मिक स्थल भी सदियो सदियों से रहा है ।
यहां प्रकृति ने वह सब कुछ दिया है जो यहाँ पर्यटक चाहते है सब उसको और अधिक सहेजने की आवश्यकता है ताकि प्राकृतिक ,पर्वतीय स्थल की फिजा से खिलवाड़ न किया जा सके मेरा लक्ष्य यही रहेगा कि पचमढी को उसकी फिजा के अनुरूप ही इसका विकास किया जाये ताकि यहां आये पर्यटकों और श्रृद्धालुओं को पचमढ़ी और अधिक आकर्षित कर सके इसे.सहेजने की आवश्यकता है।
नवागत सी.ई.ओ. अखिलदास छावनी के शीर्ष ऐसे अधिकारी है जो कि पचमढ़ी का औचक निरीक्षण वह स्वयं किया करते है और आम नागरिकों से जुडकर ही उन्हें सही जानकारी और मिल सके ऐसा उनका मत है।
पचमढी भारत का ऐसा.स्थल है जो ए. ई. सी . ट्रेनिंग कालेज का तो मुख्य सेन्टर है ही साथ यह एशिया महाद्वीप का सबसे बडा म्यूजिक सेन्टर भी है जहाँ पर्यटन को बढावा देने के लिए यहाँ सेना के एक आला अधिकारियों मे मेजर जनरल रँजीत सिंह के अथक.प्रयासों ने पर्यटकों को म्यूजिक बैन्ड की धुन सुनने के लिए यहाँ एक व्यवस्था की है जहाँ से शहरी और सैलानी जाकर इस म्यूजिक का आनँद उठा पाते है।
पचमढ़ी दुनियाभर के सैलानियों का मुख्य केन्द्र बिन्दु है और इसका प्रबंधन और सँचालन छावनी का है अतः पर्वतीय स्थल को ध्यान मे रखकर इसका खूबसूरती से विकास किया जायेगा ताकि देश और दुनियाभर से आये पर्यटकों को और अधिक लुभा सके पचमढ़ी यह विचार नवागत सी. ई. ओ. ने नवभारत से एक बातचीत मे व्यक्त किये वहीं नवागत सी.ई.ओ. के द्वारा यह व्यवस्था भी की जा रही है ताकि आम नागरिक जुडकर उनसे बातचीत कर उनकी भी समस्याओं का सही दिशा मे निराकरण छावनी द्रारा किया जा सके।

नगर छावनी मे साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि स्वच्छ बनी रहे एवँ इसकी फिजा से खिलवाड़ करने वालों को सख्ती से भी निपटा.जा सकेगा। छावनी. परिषद द्वारा कचरा वाहन गाडी का भी इस्तेमाल नगर मे किया जा रहा. है ताकि नागरिक घरों के सामने गँदगी न फेके , पाँलिथिन की थैलियों पर सख्ती से और अधिक रोक लगाई जा रही है। इस हेतु नागरिकों का प्रयास भी आवश्यक है ताकि हमारा नगर स्वच्छ बना रहे।
देश की कई राजनीतिक हस्तियों का आवागमन हमारे नगर मे होता आया है। देशरत्न डाँ. राजेंद्र प्रसाद जी तो यहां जब पहली बार आये तो उन्होंने इसे स्वास्थ्य लाभ की द्वष्टि से अति उत्तम बताया और यहाँ निवास का.स्थान भी रविशंकर भवन बनाया उन्हें पचमढ़ी रुचिकर लगी इसी कारण हमारे नगर छावनी को अधिक. सुन्दर बनाने की और पहल रहेगी।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
