बिरमपुरी गोस्वामी की ख़बर
राजगढ 28 अगस्त-पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल में चयनित छात्र-छात्राओं के प्रवेश की सूचना हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल की प्रवेश परीक्षा-2018 में चयनित छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची अनुसार 4 सितम्बर 2018 से प्रवेश प्रारंभ हो रहे हैं।
इस आशय में श्रम पदाधिकारी जिला राजगढ़ द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 4 सितम्बर 2018 को कक्षा छठवीं, 5 सितम्बर 2018 को कक्षा 7 वीं, 6 सितम्बर 2018 को कक्षा 8 वीं, 7 सितम्बर 2018 को कक्षा 9 वीं तथा 8 सितम्बर 2018 को कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया मेरिट सूची के आधार पर संपन्न की जाएगी। उन्होंने चयनित परिक्षार्थियों से संबंधित दिनांक को प्रवेश हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय ग्राम मुंगालिया छाप भोपाल में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। प्रवेश प्रकिया के संबंध में विस्तृत जानकारी श्रमोदय विद्यालय की वेबसाईट www.shramodayvidyalay.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
