सिलवानी-दस जुलाई की रात्रि में पत्रकार शब्बीर अहमद पर पुराने बस स्टैंड पर कुछ लोगों के द्वारा धारदार हथियार से एक राय होकर प्रांणघातक हमले को लेकर आज सोमवार को सभी पत्रकारों ने गृहमंत्री के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कडी कार्यवाही की मांग के साथ ही फेसबुक पर डाली गई फोस्ट पर भी प्रकरण दर्ज करने की मांग की है
ज्ञापन में बताया गया कि बेगमगंज के वरिष्ठ पत्रकार शब्बीर अहमद पर दस जुलाई की रात्रि में आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोग शकील खान, लईक पठान, नवेद पठान पुत्रगण प्यारे ठेकेदार उर्फ अ.कदीर खाँ द्वारा आम रोड पर घातक हथियारों से साजिस के तहत एक राय होकर प्रांणघातक हमला कर मार्मिक अंग पर चोटें पहुंचाई गई।
इस घटना से पत्रकारों में काफी दुख और आक्रोश व्याप्त है घटना के पूर्व दोपहर को पत्रकार शब्बीर अहमद द्वारा थाना बेगमगंज में शकील खान के विरूद्व अश्लील और वैमनस्य फैलाने वाले मैसेज इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रचारित करने संबंधी साईवर अपराध की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं शकील अहमद द्वारा विधुत मंडल कार्यालय में शासकीय कार्य अवरूध करने के अपराध को शब्बीर अहमद ने समाचार में प्रकाशित किया था। जिसका बदला लेने व सबक चखाने की दुर्भावाना से पत्रकार शब्बीर पर हमला किया गया।
इस प्रकार एक पत्रकार पर किया गया हमला, स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला बताते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों व दोषियों को शीघ्र गिरफतार कर कडी कार्यवाही करने मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक रायसेन को भी भेजी है।
ज्ञापन सौंपने वालों में सिलवानी पत्रकार संघ के फैजुल्ला खां दिनेश चौरसिया महेंद्र सिंह यादव फहीम खान दीपक सोनी विजय जैन शिवकुमार साहू इमरान खान रकीब खान व अन्य लोग शामिल हैं।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रायसेन इकाई के अध्यक्ष अशोक सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित पत्रकार से अस्पताल में मुलाकात के कुशल क्षेम जानी । तथा घटना की तीखी निंदा करते हुये पुलिस अधीक्षक से मांग की कि पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर गम्भीरता से लेकर दोषियों को तत्काल दण्डित करवायें ताकि अपराधियों को हौसले पस्त हों ।
